क्या आप मणिपुर को देश का हिस्सा नहीं समझते : मल्लिकार्जुन खड़... - CG Sandesh

क्या आप मणिपुर को देश का हिस्सा नहीं समझते : मल्लिकार्जुन खड़गे

 Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर हिंसा को इंगित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा- मन की बात से पहले मणिपुर की बात होनी चाहिए। लेकिन यहां सब व्यर्थ है। मणिपुर में जो दशा है वह चिंता का विषय है। पीएम ने इस मामले पर कुछ भी नहीं बोला उन्होंने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने न कोई बैठक की न वह प्रतिनिधित्व मंडल से मिले।


उन्होंने आगे कहा - मणिपुर का विषय चिंता का है। ऐसी लगता है आपकी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं समझती है।  यह अस्वीकार्य है." उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपकी सरकार जरूरी कामों पर ध्यान नहीं दे रही है,

जबकि मणिपुर जल रहा है. खरगे ने पीएम मोदी को राज धर्म का पालन करने की नसीहत दी. उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में शांति भंग करने वाले सभी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि नागरिक समूहों को विश्वास में लेकर मणिपुर में पहले वाली सामान्य स्थिति को बहाल करें. कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वदलीय पार्टी के एकत डेलिगेशन को मणिपुर का दौरा करने की परमिशन देने की मांग की.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें