केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - "... - CG Sandesh

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - "चायवाले" को भारत का PM चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि, आप नेता जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली के लोग नया भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि, केजरीवाल चौबीसों घंटे बिजली और साफ पानी मुहैया कराने के अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रहे है।

दिल्ली के लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आगे केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, एक "चायवाले" को भारत का प्रधानमंत्री चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली के लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है।

केजरीवाल ने एक बार कहा था कि, मंदिर नहीं बनना चाहिए

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान 10 साल के एक बच्चे ने लोगों को राम मंदिर के लिए संघर्ष की कहानी सुनाई। इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, मुझे 10 साल के बच्चे को राम मंदिर की कथा सुनाते हुए देखकर खुशी होती है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक बार कहा था कि, मंदिर नहीं बनना चाहिए। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बीते नौ सालों को ‘इतिहास के सुनहरे साल’ बताया। दोनों नेताओं ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें