BSP सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा - सप... - CG Sandesh

BSP सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा - सपा के लिए PDA का मतलब "परिवार दल एलाइंस"

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। BSP सुप्रीमो ने कहा कि, इनके पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार दल एलाइंस है, जिससे स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है।

मायावती ने ट्वीट कर साधा अखिलेश पर निशाना

यूपी की पूर्व सीएम और BSP सुप्रीमो मायावती ने आज यानी की सोमवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, सपा द्वारा एनडीए के जवाब में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) का राग, इन वर्गों के अति कठिन समय में भी केवल तुकबंदी के सिवाय और कुछ नहीं। इनके ( सपा ) पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार, दल, एलाइन्स है जिस स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है, इसलिए इन वर्गों के लोग जरूर सावधान रहें।

बिजली की कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा हैं

BSP सुप्रीमो मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, उत्तरप्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी की आफत में राज्य की राजधानी लखनऊ के अलावा पूरे राज्य में बिजली की जबरदस्त कमी ने लोगों का जीवन त्रस्त कर रखा हैं, जिससे बलिया व जिलों से मौत की खबरें आ रही वो अति दुखद हैं। सरकार बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारे एवं अस्पतालों में बिजली की कटौती न करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें