BREAKING : रॉ के नये चीफ बनें IPS रवि सिन्हा - CG Sandesh

BREAKING : रॉ के नये चीफ बनें IPS रवि सिन्हा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश की खूफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा।  

क्या है रॉ

साल 1968 तक आईबी ही भारत के आंतरिक और बाहरी खुफिया ऑपरेशन करती थी, लेकिन 1962 और 1965 के युद्ध में भारत की खुफिया एजेंसी के असफल होने पर सरकार ने बाहरी खुफिया ऑपरेशनों के लिए 1968 में अलग से ‘रॉ’ नाम की खुफिया एजेंसी बनाई थी।

रॉ का काम भारत के पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखना है। मुख्य रूप से पाकिस्तान और चीन की गतिविधियों पर नजर रखना। बता दें कि बांग्लादेश के गठन में भी रॉ ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रॉ भारत का अनुसंधान और विश्लेषण विंग है और बाहरी खुफिया एजेंसी है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें