PM MODI अमेरिका की यात्रा पर रवाना, UN Headquarters में योग ... - CG Sandesh

PM MODI अमेरिका की यात्रा पर रवाना, UN Headquarters में योग दिवस समारोह में लेंगे भाग

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो देशों की यात्रा के लिए रवाना हो चुके है। उनकी ये यात्रा अमेरिका और मिस्त्र की होगी। दोनों देशों की यात्रा में वो वहां राष्ट्रपतियों के साथ मुलाकात करेंगे और व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे। साथ ही पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बातचीत करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे, साथ ही भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिका के दौरे में अहम एजेंडा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग रहेगा।

वहीं मोदी की यात्रा से पूर्व विदेश मंत्रालय ने पीएम के दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए मील का पत्थर करार दिया है। साथ ही इसे बहुत ही महत्पपूर्ण यात्रा बताया है। 21 से 23 जून तक मोदी अमेरिका की यात्रा करेंगे और उसके बाद 24 और 25 को वो मिस्त्र की यात्रा करेंगे।  


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें