कर सकते है अब आप ये काम... 2000 का नोट बदलवाने की टेंशन हुई ... - CG Sandesh

कर सकते है अब आप ये काम... 2000 का नोट बदलवाने की टेंशन हुई खत्म

आप के पास अभी भी 2000 के नोट है और आप भी उन्हें बदलवाने की झंझट से परेशान है तो आपके लिए बड़े ही काम की खबर आई है। जी हां अब आपको इन नोटों को बदलवाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अमेजॉन ने हाल ही में एक फीचर शुरू किया है जिसके तहत लोग 2000 की नोट से शॉपिंग कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ई-कॉमर्स अमेजन ने ‘अमेजन पे कैश लोड सिस्टम’ शुरू किया है। इस फीचर के तहत आप हर महीने 50,000 रुपये तक बदलवा सकते हैं। अमेजॉन आपके इन बदले गए नोट के बदले अमेजन पे वॉलेट में उतने ही पैसे डाल देगा। इसके बदले डिजिटल पैसे देगा जिसको आप शॉपिंग, रिचार्ज या अन्य बैंकिंग कामों के लिए खर्च कर सकते है। आप चाहे तो अमेजॉन पे का ये अमाउंट अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल
आपको अमेजन से कुछ सामान मंगवाना होगा। आर्डर करने पर आपको कैश लोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
इसके साथ ही चेकआउट प्रोसेस के दौरान, कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
आपका डिलीवरी एजेंट आर्डर लेकर आए तो आप उसे बताए की अपने अमेजॉन पे बैलेंस में पैसे डिपॉजिट करना चाहते हैं।
एजेंट को पैसे दें, डिलीवरी एजेंट आपके अमेजॉन पे अकाउंट में बैलेंस ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद अमेजॉन पे बैलेंस चेक कर सकते है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें