लास्ट डेट आ चुकी है पास में...पैन और अधार में है मिस मैच तो ... - CG Sandesh

लास्ट डेट आ चुकी है पास में...पैन और अधार में है मिस मैच तो ऐसे कर सकते है सही

आपके पास अब बस कुछ ही समय बचा है की आप अपने आधार को पैन कार्ड को लिंक कर सके। ऐसा इसलिए की इन दोनों को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इसके साथ ही आपके आधार और पैन कार्ड दोनों में ही आपके नाम अलग है तो आप उसे कैसे लिंक कर सकते है इसको लेकर इनकम टैक्स की और से जानकारी दी गई है।

आपको बता दें की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से ट्वीट में बताया गया है कि अगर पैन को आधार से लिंक करते समय आपकी डेमोग्राफिक यानी आपका नाम, जम्मतिथि, पता अलग-अलग है तो आपको अपनी जानकारी को अपडेट करना होगा।

ऐसे में किसी पैनधारक को अपने पैन में जानकारी अपडेट करने के लिए एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। अगर पैन में आपकी जानकारी सही है और आधार में कोई जानकारी गलत है तो आपको आधार की वेबसाइट पर जाकर जानकारी अपडेट करनी होगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें