16 लोगों ने गंवाई जान...मानसून बना मौत का कारण - CG Sandesh

16 लोगों ने गंवाई जान...मानसून बना मौत का कारण

नई दिल्ली: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। एक तरफ मानसून जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दें दी है, वहीं यह मानसून कई जगहों पर अपना कहर बरपा रहा है। मानसून की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। IMD ने सोमवार को बताया कि अगले 2 दिन तक मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन देशभर में हुई बारिश से पांच राज्यों में 16 लोगों की जान गई है।

इन 5 राज्यों में 16 लोगों की मौत

वहीं मुंबई में 2 इमारतों का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हुई, जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से 1 महिला की जान चली गई। राजस्थान में बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के चलते 3 लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की घटना हुई है। मंडी जिले में बाढ़ से 200 लोग फंस गए। मंडी-कुल्लू और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ब्लॉक होने से सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, J&K, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश हो सकती है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें