आज फिर बढ़ें सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है नई कीमत  - CG Sandesh

आज फिर बढ़ें सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है नई कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी दोनों उछला है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 691 रुपये प्रति किलो की दर से उछली।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार सोमवार को सोना 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 58544 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 259 रुपये सस्ता होकर 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी 691 रुपये की दर से उछलकर 69095 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 705 रुपये सस्ता होकर 68304 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर सोना 66 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,373 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 711 रुपये की दर से उछलकर 68,794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

 


देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54700, 24ct Gold : Rs. 59670, Silver Price : Rs. 75200

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 75200



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें