MP में साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव...1 जुलाई को मध्य... - CG Sandesh

MP में साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव...1 जुलाई को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

तीन राज्यों में चुनाव अक्टूबर और नंवबर में होने है और वो तीन राज्य है मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, इन चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की सक्रिय हो चुकी है। राजस्थान में दौरे के बाद अब पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करने जा रहे है। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को शहडोल दौरे पर आएंगे।

उनके दौरे की नई तारीख तय हो गई है। जानकारी के अनुसार मोदी एक जुलाई को दोपहर तीन बजे शहडोल जिले के पकरिया और लालपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको  लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी पहले 27 जून को शहडोल जिले के इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन मौसम विभाग की और से जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उनका दौरा निरस्त कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें