पत्नी की पेंचकस घोंपकर की हत्या फिर खुद कर ली आत्महत्या, जां... - CG Sandesh

पत्नी की पेंचकस घोंपकर की हत्या फिर खुद कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से मर्डर की खबर सामने आई है। यहां नरेला इलाके में बुधवार की सुबह घर में पति पत्नी के शव मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी की पेचकस घोंपकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

दोनों का 15 साल का बच्चा भी है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति पत्नी में पिछले 3 दिनों से झगड़ा चल रहा था। रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुबह दोनों के शव मिले। दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें