पीएम ने भारत दौरे पर आए गोल्डमैन सॉक्स और बोर्ड के सदस्यों स... - CG Sandesh

पीएम ने भारत दौरे पर आए गोल्डमैन सॉक्स और बोर्ड के सदस्यों से की मुलाकात

नई दिल्ली  : दुनिया की दिग्गज इवेंस्टमेंट बैंकिंग, सिक्योरिटिज और इवेंस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी गोल्डमैन सॉक्स के बोर्ड के सदस्य इन दिनों भारत का दौरा कर रहे हैं. और बोर्ड के सदस्यों ने अपने दौरे के अहम पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. गोल्डमैन सॉक्स के बोर्ड के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि विश्व की दिग्गज कंपनियों के लिए भारत में अपार संभानवाएं और अवसर है.

मोदी ने बैंक के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, बोर्ड के सदस्यों और @GoldmanSachs के प्रमुख नेतृत्व के साथ सार्थक चर्चा हुई। हाल के सुधारों और अनुकूल कारोबारी माहौल से प्रेरित भारत की विकास की विशाल क्षमता पर प्रकाश डाला गया। प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारत में किए गए सुधारों और व्‍यापार के अनुकूल वातावरण से प्रेरित भारत की विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बारे में भी चर्चा किया कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भारत किस प्रकार अनेक अवसरों ऑफर कर रहा है.

12 सदस्यीय गोल्डमैन सॉक्स के बोर्ड के सदस्यों और प्रमुख नेतृत्व एक दशक में पहली बार बारत का दौरा कर रहे हैं. कंपनी ने 2004 में बैंगलुरू में पहली बार अपना दफ्तर खोला था और अब तक कंपनी ने 2006 के बाद से भारत में 7 बिलियन डॉलर के करीब रकम निवेश किया है.

गोल्डमैन सॉक्स के बोर्ड के सदस्यों और प्रमुख नेतृत्व के साथ प्रधानमंत्री की ये मुलाकात बेहद मायने रखती है. पिछले हफ्ते ही अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिका की दिग्गज कंपनियों के सीईओ और प्रमुखों से मुलाकात की है, जिसमें टेस्ला के एलन मस्क, एप्पल के सीईओ टीम कुक, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला शामिल है. पीएम मोदी ने उन्हें भारत में निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें