तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, क्या आपके ... - CG Sandesh

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, क्या आपके शहर में बदले दाम?

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल- डीजल के दाम जारी किये है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 21 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं। जिसमें आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस तरह आज लगातार 405वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश के महानगरों में ये है पेट्रोल- डीजल आज का भाव

आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये है कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एकबार फिर क्रूड ऑयल के दाम में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड गिरकर 69.37 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 74.31 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बाद भी पिछले 14 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती

इससे पहले पिछले साल 2022 में 21 मई को सरकार ने Petrol Diesel Price Today पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें