रविशंकर प्रसाद : सभी को न्याय का अधिकार सुनिश्चित करने के लि... - CG Sandesh

रविशंकर प्रसाद : सभी को न्याय का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए केंद्र यूसीसी लागू करेगा

पटना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत सरकार देश में प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय का अधिकार सुनिश्चित करने के वास्ते समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने यूसीसी की आलोचना करने और अन्य ‘महत्वपूर्ण’ मुद्दों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की।

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘शोषित और वंचित लोगों सहित सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। केंद्र की राजग सरकार देश में हर किसी के लिए न्याय का अधिकार सुनिश्चित करना चाहती है और इसलिए यूसीसी लागू करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।’’

यूसीसी एक समान कानून की हिमायत करता है और यह भारत के सभी नागरिकों पर लागू होगा, जो धर्म पर आधारित नहीं हैं और विवाह, तलाक और गोद लेने सहित अन्य व्यक्तिगत मामलों से संबंधित हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें