कांग्रेस की समान नागरिक संहिता पर आज अहम बैठक  - CG Sandesh

कांग्रेस की समान नागरिक संहिता पर आज अहम बैठक

कांग्रेस का संसदीय रणनीति समूह (पीएसजी) शनिवार को समान नागरिक संहिता पर विचार करने के लिए दिल्ली में बैठक करने जा रहा है.

यह बैठक सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10, जनपथ पर बुलाई गई है.

इस बैठक की अहमियत इसलिए है कि सोमवार यानी तीन जुलाई को क़ानून और न्याय मामलों की संसद की स्थायी समिति इस मामले पर विचार करने वाली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 27 जून को मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में पहली बार समान नागरिक संहिता पर खुलकर बात की थी. इस वजह से संसद की स्थाई समिति की बैठक को काफ़ी अहम माना जा रहा है.


पीएम मोदी ने क्या बोला था?

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए कहा था कि 'एक ही परिवार में दो लोगों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते. ऐसी दोहरी व्यवस्था से घर कैसे चल पाएगा?'

पीएम मोदी ने कहा था, "सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है. सुप्रीम कोर्ट डंडा मारता है. कहता है कॉमन सिविल कोड लाओ. लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं. लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही है."

समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री के आए बयान के बाद ज़्यादातर विपक्षी पार्टियां ये आरोप लगा रही हैं कि 2024 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी का शिगूफ़ा छेड़ा है और वो जनता को गुमराह करना चाहते हैं.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें