राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP...अब अरुणचल प्रदेश पर ... - CG Sandesh

राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP...अब अरुणचल प्रदेश पर केजरीवाल की नज़र

अन्ना आंदोलन के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब की सत्ता में आने के कुछ ही समय बाद AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया था। आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने अब अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की इच्छा जाहिर की है।

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं

आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। AAP के राज्य इकाई महासचिव टोको निकम ने बताया हैं कि, पार्टी सभी विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर अगले साल चुनाव रण में ताल ठाकेगीं। उन्होंने आगे यह भी बताया हैं कि, सरकार बन जाने के बाद प्रदेश के लोगों को मुफ्त पानी, बिजली, 10 लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा और विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।


राज्य में सरकार बनती ही APUAPA को निरस्त किया जाएगा- आप

आम आदमी पार्टी ने वादा किया कि, सत्ता में आने पर विवादास्पद अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (APUAPA) 2014 और अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1978 को रद्द कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, APUAPA को निरस्त करने की मांग अरुणाचल प्रदेश की कई संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है, ऐसे में AAP इसको मुद्दा बनाकर चुनाव में सफलता अर्जित करने की तैयारी कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें