Supreme Court ने पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने वाली या... - CG Sandesh

Supreme Court ने पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

New DelhI: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court On Domestic Violence) ने सोमवार (3 जुलाई) को उस याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया, जिसमें पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कोई भी आत्महत्या नहीं करना चाहता। हर मामले में अलग परिस्थितियां होती हैं। यह विषय ऐसा नहीं है जिसमें कानून में कोई व्यवस्था ही नहीं है।

अधिवक्ता महेश कुमार तिवारी ने दायर की थी याचिका

दरअसल, अधिवक्ता महेश कुमार तिवारी ने यह याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि शादीशुदा मर्दो में आत्महत्या करने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही याचिका में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का आंकड़ा दिया गया है। याचिका में ये भी मांग की गई थी कि पुरुषों की समस्याओं को समझने और उनके हल के लिए एक आयोग का गठन किया जाना चाहिए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें