आप भी उठा सकते है इस योजना का लाभ... बेटी के जन्म पर सरकार द... - CG Sandesh

आप भी उठा सकते है इस योजना का लाभ... बेटी के जन्म पर सरकार दे रही 50 हजार रुपए

सरकार केंद्र की हो या फिर राज्यों की सब जनता के लिए कोई ना कोई योजना का संचालन करते ही रहते है। ऐसे ही एक योजना है जिसमें अगर आपके घर बेटी का जन्म होता है तो आपको सरकार की और 50 हजार रुपए दिए जाते है। यह योजना महाराष्ट्र सरकार की और से चलाई जा रही है। इस योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना है।

इस योजना में आर्थिक सहायता के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर 50 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। ऐसे में आप भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।

क्या करना होगा

अगर आपके घर में बिटिया ने जन्म लिया है। ऐसे में आप सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार की शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे। इसके साथ ही अपनी पूरी जानकारी दर्ज करे। सभी जानकारियों को दर्ज करके फॉर्म को जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच कर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में जाकर जमा करा दे। आवेदन का वेरिफिकेशन करने के बाद 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल जाएगी। स्कीम का लाभ एक परिवार में दो बेटियों को मिल सकता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें