मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...इन जिलों में भारी बारिश की स... - CG Sandesh

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौमस विभाग के अनुसार, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारशि की आशंका जताई है। इन सभी जगहों पर मौसम विभाग ने यलों अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने विदिशा, राजगढ़ और आगर मालवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 जुलाई के बाद 3 सिस्टम एक्टिव होंगे, जिनका असर प्रदेश में भी दिखेगा। इससे पहले भी लोकल सिस्टम एक्टिव होने से तेज बारिश होगी।


भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में बुधवार को बारिश हो सकती है। बैरसिया, बैरागढ़, कोलार समेत शहरी हिस्से में कुछ देर तक तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की स्थिति भी देखने को मिलेगी। 6,7 और 8 जुलाई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिल सकता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें