PM करने जा रहे ऐतिहासिक यात्रा, दो दिनों में करेंगे चार राज्... - CG Sandesh

PM करने जा रहे ऐतिहासिक यात्रा, दो दिनों में करेंगे चार राज्यों को दौरा, देंगे कई सौगाते

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिजी शेड्यूल में समय निकालकर दो दिन के अदंर यानी के पूरे दो दिन से भी कम समय में चार राज्यों का दौरा करेंगे। मोदी 36 घंटों के अंदर 7 और 8 जुलाई को 4 राज्यों की धुंआधार यात्रा करने वाले हैं। पीएम इस दौरान छत्तीसगढ़, यूपी, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी की की ये यात्रा ऐतिहासिक होगी और उसका कारण यह है की वो अपने 36 घंटे के समय में चार राज्यों के पांच शहरों में करीब एक दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इन 4 राज्यों के दौरे में रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर जाएंगे।

खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री इन जगहों पर 50 हजार करोड़ रुपये की करीब 50 परियोजनाओं का सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी के इस धुआंधार दौरे की शुरुआत 7 जुलाई को होगी। इसके तहत प्रधानमंत्री सबसे पहले दिल्ली से रायपुर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें