अच्छी खबर किसानों के लिए! जल्द ही खाते में आएंगे 2 हजार रुपए... - CG Sandesh

अच्छी खबर किसानों के लिए! जल्द ही खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना को किसानों को आर्थिक रूप से सशक्तन बनाने के लिए शुरू किया गया था। इससे किसानों को काफी फायदा मिल रहा है। अब तक सरकार की तरफ से 13 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी हैं। अब किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द ही खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

गौरतलब है कि पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि अगस्त में 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। इससे पहले पिछली किस्त 26 फरवरी को जारी हुई थी, जिसमें 8 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 भेजे गए थे। सरकार सालाना योजना के लाभार्थी किसानों को 6 हजार रुपये देती है। इसके अलावा योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड को जरूरी बनाया जा रहा है। इसका मकसद किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 13वीं किस्त किसानों के खाते में 26 फरवरी को ट्रांसफर की गई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें