आपका पैन कार्ड वैलिड है या नहीं ऐसे कर सकते है आप भी चेक, नह... - CG Sandesh

आपका पैन कार्ड वैलिड है या नहीं ऐसे कर सकते है आप भी चेक, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

पैन कार्ड और आधार कार्ड को सरकार ने एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बना दिया है। इनके बीना आपको कोई भी काम नहीं हो सकता है। ऐसे में पिछले काफी समय से सरकार की तरफ से लोगों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन अब लिंक करवाने की डेट भी निकल चुकी है।

ऐसे में अगर आप चाहते है की आपको ये पता चल जाए की आपका पैन कार्ड वैलिड है या फिर नहीं। तो आप भी एक क्लिक में यह जानकारी प्राप्त कर सकते है।

पैन कार्ड वैलिड है या इनवैलिड, ऐसे चेक करें

आपके पास एक वैलिड मोबाइल नंबर होना चाहिए

इसके बाद आपको ई-फाइलिंग पोर्टल के होम पेज पर जाना है

यहां पर आपको एक वेरिफाई का विकल्प मिलेगा

इस विकल्प पर आपको क्लिक करना है

इसके बाद आपको कुछ जानकारियां दर्ज करनी होगी

फिर आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक ओटीपी आएगा

आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है और इसके साथ ही वैलिडेट पर क्लिक कर देना है, आपको पता चल जाएगा आपका पैन वैलिडेट है या नहीं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें