रेलवे बोर्ड ने दी जानकारी : वंदे भारत समेत इन ट्रेनों का किर... - CG Sandesh

रेलवे बोर्ड ने दी जानकारी : वंदे भारत समेत इन ट्रेनों का किराया होगा कम

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया कम करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के एक आदेश में कहा गया है कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी।

रेल मंत्रालय ने एसी सीटों वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजनाएं शुरू करने के लिए रेलवे जोन के प्रमुख मुख्य कमर्शियल मैनेजर को शक्तियां सौंपने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी।

 


रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया कि मूल किराए में 25% की कमी की जाएगी इसके अलावा रिजर्वेशन शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि जो भी लागू होता है, वह अलग से लगाए जाएंगे। ऑक्यूपेंसी के आधार पर सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, “यह छूट अनुभूति और विस्टाडोम कोच सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी।” इसमें कहा गया है कि ये रियायत सिर्फ मूल किराये पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक होगी। अन्य चार्जेज जैसे रिजर्वेशन चार्ज, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी, आदि जो भी लागू हो, अलग से लगाए जाएंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें