INDVSWI: कैरेबियाई धरती पर 21 सालों से भारत के खिलाफ कोई टेस... - CG Sandesh

INDVSWI: कैरेबियाई धरती पर 21 सालों से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं जीत पाई है वेस्टइंडीज

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच दौरे की शुरूआत कल से होने जा रही है। एक लंबी सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम तैयार है। इस सीरीज में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाने है। पहला टेस्ट बुधवार यानी के 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जाना है।


वैसे आपको बता दे की भारत को पिछले महीने ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोहित की ब्रिगेड का लक्ष्य नई शुरुआत करने का है। इसके बाद भारत को एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप खेलना है।

वैसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस् सीरीज में भारतीय टीम थोड़ी मजबूत दिखाई दे रही है और इसका कारण यह है की कैरेबियाई धरती पर खेली गई पिछली चार टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जीत मिली है। ऐसे में अगर भारत ये सीरीज भी जितता है तो वो लगातार वेस्टइंडीज में पांचवी टेस्ट सीरीज जीत जाएगा। वैसे वेस्टइंडीज को आखिरी बार अपनी जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत साल 2002 में हासिल हुई थी। वेस्टइंडीज की टीम अपने घर में 21 सालों से भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें