BIG ACCIDENT : एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, स्कूल बस और कार क... - CG Sandesh

BIG ACCIDENT : एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, देखें हादसे का CCTV फुटेज

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक्सप्रेस वे पर स्कूल बस और टीयूवी 300 कार में टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा राष्‍ट्रीय राजमार्ग-9(NH-9) दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेस-वे की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ। पुलिस और डीएमई की टीम रेस्क्यू करने में लगी है।


दिल्‍ली-मेरठ हाईवे पर हुए एक्‍सीडेंट का एक सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक स्‍कूल बस गलत दिशा से आ रही है। इस दौरान बस की कार से टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। इसके बाद गेट को कटर से काटकर शव को निकाला गया। शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें