GST: खाने पीने के आइटम से लेकर दवाइयां हुई सस्ती, जाने आप भी... - CG Sandesh

GST: खाने पीने के आइटम से लेकर दवाइयां हुई सस्ती, जाने आप भी पूरी डिटेल

 जीएसटी काउंसिल की बैठक मंगलवार को सीतारमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। सबसे पहले तो ऑलनाइन गेमिंग को जीएसटी के दायरे में लिया गया है और इस पर 28 फीसदी टैक्स लगाया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स
जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गैमिंग, हॉर्स रेसिंग, कैसिनो की पूरी कीमत पर 28 फीसदी जीएसटी लगाए जाने का निर्णय किया गया है।

कार खरीदना होगा महंगा
जीएसटी काउंसिल में मल्टी पर्पस कारों पर 22 फीसदी कंपनसेशन सेस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह 28 फीसदी जीएसटी के अतिरिक्त होगा।

कैंसर की दवा होगी सस्ती
कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर आईजीएसटी नहीं लगाया जाएगा। इससे दवाई सस्ती हो जाएगी।

सिनेमा हॉल में खाना होगा सस्ता
अब आप सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाएंगे और वहां खाना-पीना करेंगे तो आपको खाना सस्ता मिलेगा। जीएसटी में कटौती की गई है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें