श्रीलंका में ही होंगे मुकाबले...एशिया कप के शेड्यूल में नही... - CG Sandesh

श्रीलंका में ही होंगे मुकाबले...एशिया कप के शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

 एशिया कप को लेकर सारे कनफ्यूजन अब दूर हो गए है और यह तय भी हो गया है की भारत के सारे मुकाबले श्रीलंका में ही खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर ही खेला जाएगा। इसकी पुष्टि डरबन में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और पीसीबी के प्रमुख जका अशरफ के बीच हुई मुलाकात के बाद हो गया है।

हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने वाले एशिया कप के आयोजन का अधिकार पाकिस्तान के पास है। लेकिन सुरक्षा नजरिए से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैचों का आयोजन होगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डरबन में आईसीसी बोर्ड बैठक से पहले जय शाह और जका अशरफ के बीच एशिया कप के शेड्यूल को फाइनल करने के लिए एक अनौपचारिक मुलाकात हुई है। इस बात की पुष्टि आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने की हैं उन्होंने एक ऐजेंसी को बताया की सचिव जय शाह ने पीसीबी चीफ से मुलाकात की और एशिया कप के शेड्यूल को लेकर चर्चा की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें