दो देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना - CG Sandesh

दो देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए है। इस यात्रा में पहले मोदी फ्रांस और फिर संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यात्रा के पहले खंड में पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

खबरों के अनुसार विदेश सचिव ने इस यात्रा को लेकर बताया की पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचेंगे। पीएम मोदी की यात्रा का प्रमुख औपचारिक हिस्सा 14 जुलाई से शुरू होगा। बता दें की पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह- बैस्टिल डे में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके बाद पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा से लौटते हुए 15 जुलाई को अबू धाबी जाएंगे, जहां वह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान से मिलेंगे। यहां दोलों के बीच ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए बात होगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें