भाजपा विपक्षी एकता को जवाब देने की तैयारी में...हो सकती है ब... - CG Sandesh

भाजपा विपक्षी एकता को जवाब देने की तैयारी में...हो सकती है बड़ी बैठक

 लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारिेयों में विपक्षी दल और भाजपा दोनों ही लग चुके है। जहां विपक्षी एकता की मुहिम चलाई जा रही है और विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। इसी के बीच में भाजपा भी अपने आपको ज्यादा मजबूत दिखाने के लिए राजग की बड़ी बैठक कर सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्षी एकता को जवाब देने के लिए राजग भी इसका खाका बना रहा है सूत्रों के अनुसार बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। राजग में अभी छोटे-बड़े 30 दल शामिल हैं, जिनमें 17 दलों का संसद में प्रतिनिधित्व भी है। खबरों की माने तो राजग के विस्तार के लिए भाजपा कुछ और दलों को अपने साथ जोड़ सकती है।

आपको बता दें की संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी एकता की बेंगलुरु में बैठक होने जा रही है। इसमें 24 दलों के शामिल होने की संभावना है। वहीं 18 जुलाई को राजग के नेताओं की बैठक बुलाए जाने की संभावना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें