सरकार ने किया बड़ा ऐलान...स्कूलों में अवकाश की घोषणा,बंद रहे... - CG Sandesh

सरकार ने किया बड़ा ऐलान...स्कूलों में अवकाश की घोषणा,बंद रहेंगे स्कूल और और शैक्षणिक संस्थान…

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर है। जिसके चलते स्कूलों और यूनिवर्सिटीज को रविवार को तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार, 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। वहीं, एएनआई की रिपोर्ट में सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूलों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।


मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ ही एसेंशियल सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम पर चलेंगे। उन्होंने प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक Work-From-Home पर चलाने की सलाह दी है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में दस और शाहदरा क्षेत्र में सात स्कूलों को 13 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया था। हर गुजरते घंटे के साथ स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ी बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ्तर में यमुना के बाढ़ का पानी घुस गया है। रिंग रोड पर पानी आने के बाद कश्मीरी गेट जाने वाले रास्ते को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें