बेंगलुरु में जुटे विपक्षी दल, शरद पवार भी पहुंचेंगे, दिनभर ह... - CG Sandesh

बेंगलुरु में जुटे विपक्षी दल, शरद पवार भी पहुंचेंगे, दिनभर होगा महामंथन

लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी और भाजपा को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाई जाए, इस पर मंथन के लिए तमाम विपक्षी दल बेंगलुरु में जुटे हैं। यह बैठक कांग्रेस की अगुवाई में हो रही है, जबकि विपक्षी दलों की पहली बैठक पिछले महीने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर हुई थी। विपक्षी दलों की यह बैठक तब हो रही है, जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बड़ी बैठक हो रही है।



दिनभर होगा महामंथन

कांग्रेस समेत तमाम दलों के बड़े नेता बैठक के पहले दिन यानी सोमवार को ही बेंगलुरु पहुंच गए थे। शरद पवार आज पहुंचेंगे। पहले दिन उनकी बेटी सुप्रिया सुले पहुंचीं थी। बैठक में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, लालू यादव, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी अहम है। बैठक के पहले दिन रात्रिभोज दिया गया, जिसमें 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'यूनाइटेड वी स्टैंड' का नारा दोहराया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। अच्छी शुरुआत के साथ ही आधा काम पूरा हो गया है, आधा बाकी है।’


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें