केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक आज…इन मुद्दों पर हो सकती है चर... - CG Sandesh

केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक आज…इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हो रहा है। इसके एक दिन पहले यानि आज बुधवार को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा होगी।

सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेते हैं और विभिन्न दल बैठक में अपने मुद्दे रखते हैं। ऐसी बैठकों में पीएम मोदी भी हिस्सा ले चुके हैं।


जगदीप धनखड़ की बैठक टली

ऐसी ही एक बैठक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन कई दलों के नेताओं की गैरमौजूदगी के चलते टालनी पड़ी। 18 जुलाई को विपक्षी दलों के नेता बेंगलुरु में होने वाली महाबैठक में थे, जबकि एनडीए के दलों की ऐसी ही बैठक इसी दिन दिल्ली में चल रही थी।

संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार

मानसून सत्र के हंगामेदार होने की पूरी उम्मीद है। इस साल के आखिर तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा के चुनाव को देखते हुए बीजेपी और दूसरी पार्टियां एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रही हैं। दिल्ली सरकार के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार बिल लेकर आएगी।

जिस पर काफी हंगामा मचने के आसार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में विभिन्न पार्टियों से इस बिल का विरोध करने की अपील की है। कांग्रेस ने भी बिल का विरोध के मुद्दे पर केजरीवाल को समर्थन दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस और दूसरी पार्टियां मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं।

वहीं, केंद्रीय जांच एजेंसियों को गलत इस्तेमाल और महंगाई का मुद्दा भी संसद के मानसून सत्र में छाया रह सकता है। संसद का पिछला सत्र का भी ज्यादातर हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया था।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें