वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार ... - CG Sandesh

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस सरकार ने गरीबों को केवल वोटबैंक का साधन माना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि, गरीबों के लिए केन्द्र से यदि 1 रुपया निकलता है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। कांग्रेस सरकार में गरीबों को केवल वोटबैंक का साधन माना गया, उनके जीवन को बदलने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने कभी कुछ नहीं किया था।

देश को धोखा देने का काम किया

वीडी शर्मा ने आगे कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश का दुर्भाग्य है कि परमाणु प्रोजेक्ट की खूफिया जानकारी अमेरिका को देने का काम कमलनाथ ने किया। कोरोना काल का जिक्र करते हुए जबाब मांगने वालेअंदाज में कहा कि, कोविड संकट में भी ‘भारत बदनाम’ बोलकर बदजुबानी की थी। इससे पहले भी उन्होंने देश को धोखा देने का काम किया है। देश और प्रदेश की जनता कमलनाथ से जवाब चाहती है कि इसपर उनका क्या कहना है?

बीजेपी कोरे वादे नहीं करती

इसके अलावा वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा सरकार केवल कोरे वादे नहीं करती बल्कि विकास करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीबों के जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए संकल्पित है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भी 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। मध्यप्रदेश में यह उपलब्धि पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं सीएम शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें