कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना…मणिपुर हिंस... - CG Sandesh

कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना…मणिपुर हिंसा पर आखिर क्यों चुप है पीएम मोदी…?

नई दिल्ली। मणिपुर में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीने से राज्य के लोग परेशान है। अब मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को निवर्स्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है।

मणिपुर से सामने आए इस वीडियो पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर लगातार हमलावर है।मणिपुर में हुई इस शर्मसार घटना पर पीएम मोदी की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है जिसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर में हो रही हिंसा और बर्बरता ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1681868418604236803?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7C...

हिंसा की इस आग ने महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इतना सब होने के बाद भी PM मोदी की चुप्पी नहीं टूट रही है, उनके मुंह से मणिपुर पर एक शब्द नहीं निकला है। आखिर क्यों?इस ट्वीट के साथ कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीटर हेंडल पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्होंने मणिपुर में बेकाबू हालात को लेकर एक आंकड़ा पेश किया है

जिसमें मणिपुर में लगातार हो रही घटनाओं की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं इस पोस्टर में कांग्रेस ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा है। साथ ही ये भी सवाल खड़ा किया है कि इन मुद्दों पर आखिर पीएम मोदी एक शब्द भी नहीं बोले क्यो?



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें