मची चीख पुकार : यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी…17 लोगों... - CG Sandesh

मची चीख पुकार : यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी…17 लोगों की मौत…

नई दिल्ली। बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में बड़ा हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी एक बस के तालाब में गिर गई, इस हादसे में तीन बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने इसके लिए बस के चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बस क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी हुई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। 52 लोगों की क्षमता वाली बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। बस सुबह करीब नौ बजे पिरोजपुर के भंडरिया से निकली और लगभग दस बजे बरिशाल-खुलना राजमार्ग पर छत्रकांडा में सड़क किनारे तालाब में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बरिशाल डिविजनल कमिश्नर एमडी शौकत अली ने बताया कि इस हादसे में 17 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अधिकतर पीड़ित पिरोजपुर के भंडरिया उप जिला और झलकाठी के राजापुर इलाके के रहने वाले हैं।।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें