IRCTC Down : तकनीकी कारणों से IRCTC की वेबसाइट बंद होने से र... - CG Sandesh

IRCTC Down : तकनीकी कारणों से IRCTC की वेबसाइट बंद होने से रेल टिकट बुकिंग सेवा ठप…ये है वजह?

नई दिल्ली। ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वालों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह ये है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट इस समय डाउन है और इससे किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहा है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से लाखों लोग टिकट बुक करते हैं. सुबह 10:22 बजे तक वेबसाइट ओपन करने पर ‘डाउनटाइम मैसेज’ शो हो रहा था। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट ओपन करने पर लाल फॉन्ट में ‘DOWNTIME MESSAGE’ लिखा हुआ आ रहा था।

साथ ही लिखा है मेंटेनेंस से जुड़ी गतिविधि की वजह से ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर टेक्निकल दिक्कत की सूचना दी है। आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस अभी उपलब्ध नहीं है। हमारी टेक्निकल टीम इस इश्यू को दूर करने में लगी है. टेक्निकल इश्यू के ठीक होते ही हम आपको इस बारे में सूचित करेंगे।

तत्काल टिकट बुकिंग के समय डाउन है वेबसाइट


आईआरसीटीसी की वेबसाइट ऐसे समय में डाउन है जब तत्काल टिकट बुकिंग का समय होता है. यहां बताते चलें कि हर दिन सुबह 10 बजे एसी बर्थ और 11 बजे स्लीपर बर्थ के लिए टिकट बुकिंग विंडो खुलती है. यह समय सबसे ज्यादा अहम होता है क्योंकि लोग इसी समय अपने अगले दिन की यात्रा के लिए टिकट बुक कर पाते हैं।


बड़ी संख्या में टिकटों की बुकिंग होती है ऑनलाइन


आईआरसीटीसी ने भारतीय रेलवे के जरिए सफर करने वाले लोगों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। कंपनी ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत के पहले दिन महज 27 टिकट बुक किए थे. 21 मार्च 2022 को रिकॉर्ड 15.88 लाख टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें