No-confidence motion : अगले सप्ताह होगी चर्चा...मोदी सरकार क... - CG Sandesh

No-confidence motion : अगले सप्ताह होगी चर्चा...मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

 मणिपुर के मामले पर संसद के दोनोें सदनों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हंगामा जारी था। विपक्ष की मांग थी की पीएम मोदी संसद में आए और मणिपुर पर जवाब दे। लेकिन पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसी स्थिति में विपक्ष ने लोकसभा में बुधवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।


इस प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंजूरी दे दी। आपको बता दें की कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और उसके बाद स्पीकर ने नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही बहस का समय सभी दलों से बातचीत के बाद तय करने को कहा।

हालांकि विपक्ष नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी की मौजूदगी की मांग करने लगे। इसके बार लोकसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक पारित हुआ। वहीं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा पहले वे चर्चा चाहते थे। जब हम तैयार हुए, तो उन्होंने नियमों का मुद्दा उठाया। अब वे नया मुद्दा लेकर आए कि पीएम आकर चर्चा शुरू करें। मुझे लगता है ये सभी बहाने हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें