PM का एक ही महीने में राजस्थान का दूसरा दौरा...मोदी आज सीकर ... - CG Sandesh

PM का एक ही महीने में राजस्थान का दूसरा दौरा...मोदी आज सीकर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने में दूसरी बार आज राजस्थान के दौरे पर आ रहे है। इसका कारण यह है की राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में वो यहां के लगातार दौरे कर रहे है। ऐसे में आज भी प्रधानमंत्री राजस्थान के दौरे पर आ रहे है।

पीए मोदी आज राजस्थान के सीकर में एक सभा को संबोधित करेंगे और साथ ही प्रदेश को कई सौगाते भी देंगे। यही से मोदी किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त भी किसानों के खातें में ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात का दौरा भी आज ही करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री का यह दौरा दो दिनों का होगा। नरेंद्र मोदी आज सीकर में कार्यक्रम के बाद सीधे गुजरात जाएंगे जहां से वो शुक्रवार को लौटेंगे। खबरों के अनुसार पीएम मोदी गुरुवार सुबह राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें