2 हज़ार रुपये के नोट को लेकर आई नई रिपोर्ट - CG Sandesh

2 हज़ार रुपये के नोट को लेकर आई नई रिपोर्ट

2000 के नोट को लेकर इस समय हर किसी व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल आते रहते है। ऐसे में देश के वित्त मंत्रालय ने 2000 रुपये के नोट को लेकर खास तरह की एक रिपोर्ट भी जारी की है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके पास भी अभी 2000 के नोट है तो आप उन्हें जमा करवा दे

रिपोर्ट में कहा गया है की देश में सर्कूलेशन में मौजूद 2000 रुपये के नोट 25 फीसदी से भी कम रह गए हैं। वहीं इन रुपयों को डिपॉजिट कराने का समय अभी 30 सितंबर तक का बचा हुआ है। ऐसे में लोगों के पास अभी भी दो महीने का समय है जब तक वो 2000 के बाकी बचे 25 फीसदी नोटों को भी जमा करवा दे।

इसके पहले वित्त मंत्रालय नोटों को जमा करवाने की डेडलाइन भी बता चुका है। साथ ही डेडलाइन को आगे बढ़ाने के मामले में सरकार मानसून सत्र में जवाब भी दे चुकी है। संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कर दिया था कि सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को डिपॉजिट कराने की डेड 30 सितंबर रखा है। इसकी डेडलाइन को एक्सटेंड नहीं किया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें