सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी... - CG Sandesh

सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली। आसामन छू रही सब्जियों की कीमतों के कारण आम लोगों की समस्या जानने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह एशिया के सबसे बड़े सब्जी थोक बाजारों में से एक आजादपुर मंडी गए। सूत्रों ने बताया कि वह सुबह करीब चार बजे उत्तरी दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे और सब्जी विक्रेताओं से बातचीत की।

उनका आजादपुर मंडी का दौरा सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बीच हुआ। सब्जियों की कई किस्में 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत पर बिक रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है।

पिछले महीने उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में खेतों का दौरा किया और धान की रोपाई की थी और महिला किसानों को अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था। ट्रक ड्राइवरों की समस्याओं को समझने के लिए उन्होंने मई में हरियाणा के मुरथल से अंबाला तक ट्रक की सवारी की थी।

राहुल ने कर्नाटक के बेंगलुरु में गिग वर्कर्स से मुलाकात की और एक डिलीवरी पार्टनर के साथ स्कूटी भी चलाई। इसके पहले उन्होंने छात्रों के साथ दोपहर के भोजन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी पुरुष छात्रावास का दौरा किया था।

बाद में यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ बातचीत करने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके का दौरा किया और इस साल अप्रैल में जामा मस्जिद और बंगाली मार्केट इलाके की भी यात्रा की।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें