चुनावी साल में शिवराज सरकार कम कर सकती है डीजल-पेट्रोल के दा... - CG Sandesh

चुनावी साल में शिवराज सरकार कम कर सकती है डीजल-पेट्रोल के दाम !

एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावी साल में सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार लुभावने वादे किए जा रहे हैं। राज्य की सत्ताधारी बीजेपी सरकार लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बाद अब राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात देने की योजना बना रही हैं।


शिवराज सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की तैयारी में है

चुनाव से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार जनता को एक और बड़ी सौगात देने की योजना बना रही है। प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की तैयारी में है। यह जानकारी प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने दी है। वहीं इसके साथ ही उन्होने दावा करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार की ओर से करीब डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

घोषणा पत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव मांगे जाएंगे

वहीं बीजेपी घोषणा पत्र समिति के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा है कि, अभी प्रारुप पर काम किया जा रहा है। घोषणा पत्र बनाने के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर पेटियां लगाई जाएंगी। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया अलग-अलग जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता का सुझाव लेंगे उसके बाद बीजेपी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रुप देगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें