चुनावी साल में BJP का महिला मोर्चा मैदान में...राष्ट्रीय पदा... - CG Sandesh

चुनावी साल में BJP का महिला मोर्चा मैदान में...राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दौरे का दूसरा और अंतिम दिन

BJP के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दौरे का दूसरा और अंतिम दिन आज है। सरकार की योजनाओं को महिलाओं के बीच में लेकर जाएंगी पदाधिकारी। आज केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त सरकारी अस्पताल, स्कूल और कॉलेज में जाएंगी पदाधिकारी। एनजीओ, स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहनों के साथ करेंगी बैठक। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर करेंगी भोजन। प्रभावशाली महिलाओं, ट्रांसजेंडर्स के साथ भी करेंगी बैठक।


स्कूल अथवा कॉलेज में जाना होगा

राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रवास के प्रथम दिन 1 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों, स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत की। प्रवास के दूसरे दिन 2 अगस्त को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त सरकारी अस्पताल, स्कूल अथवा कॉलेज में जाना होगा। जिला अधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक, एनजीओ, स्व-सहायता समूह एवं लाड़ली बहनों के साथ बैठक। मोर्चा कार्यकर्ताओं के घर पर दोपहर का भोजन, सार्वजनिक स्थानों पर जी-20 से संबंधित गतिविधियां से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं चर्चा करेंगी। इस दौरान श्रीअन्न मिलेट कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें पदाधिकारी मोटे अनाज के महत्व को बताने के साथ ही इसके अधिक उपयोग करने पर जोर देंगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें