डाक विभाग में 30 हजार से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

डाक विभाग में 30 हजार से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती

इंडिया पोस्ट ने बम्पर भर्ती निकली है. 31 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है. 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन  प्रारम्भ भी हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म एडिट कर सकेंगे.

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

शैक्षिक योग्यता : भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र. भारत में केंद्र शासित प्रदेशों में जीडीएस की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी. उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम माध्यमिक मानक तक स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए.

डाक विभाग द्वारा कुल 30041 पदों पर भर्ती की जाएगी है. छत्तीसगढ़ सर्कल में रिक्तियों की संख्या 721 है.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन -PDF

रिक्तियों का विवरण - PDF



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें