Shraddha Murder Case : कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज... इसी म... - CG Sandesh

Shraddha Murder Case : कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज... इसी में आफताब ने रखे थे श्रद्धा के 35 टुकड़े

नई दिल्ली। देश का दिल दहला देने वाले दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल शनिवार को साकेत कोर्ट में हुआ। इस दौरान जहां श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज हुए। वहीं उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे जाते थे।

साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड मामले में कोर्ट के समक्ष श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता व भाई दोनों से आफताब के वकील जिरह (क्रास एग्जामिनेशन) भी करेंगे। साकेत कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था।


इसी रेफ्रिजिरेटर में काली पॉलिथीन में भरकर आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे। फोरेंसिक टीम द्वारा जब्त किए गए आफताब के खून के धब्बे लगे प्लाईवुड के दो टुकड़े भी अदालत में पेश किए गए।

श्रद्धा के पिता ने रेफ्रिजिरेटर और लकड़ी के टुकड़ों की पहचान की। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने ये सबूत सील किए थे। जांच के दौरान आफताब की निशानदेही पर बरामद श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां बरामद होने की बात भी कोर्ट को बताई गई। इस दौरान भी श्रद्धा के पिता पुलिस के साथ मौजूद थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें