राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस…लेकिन रखी ये ... - CG Sandesh

राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस…लेकिन रखी ये शर्त

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। शर्लिन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शर्लिन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जो वायरल हो गया है। शर्लिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा था कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती है।


उन्होंने पैपराजी के लिए पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई थी। इस दौरान एक पैपराजी ने उनसे राहुल गांधी से शादी को लेकर पूछ लिया। उन्होंने कहा- क्या आप राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं। शर्लिन ने इस सवाल के जवाब में कहा- हां क्यों नहीं कर सकती हूं लेकिन शादी के बाद मैं अपना सरनेम नहीं बदलूंगी। शर्लिन के बयान के बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्लिन बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन उन्होंने अब लंबे समय के बाद वापसी की है। वह पौरुषपुर सीजन 2 में नजर आईं हैं। ये वेब सीरीज 28 जुलाई को स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में शर्लिन महारानी स्नेहलता के किरदार में नजर आईं हैं। वह बीते कई दिनों से इसके प्रमोशन में नजर आईं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें