संजय राउत : प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ लें तो म... - CG Sandesh

संजय राउत : प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनाव लड़ लें तो मोदी हार सकते हैं

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आने वाला लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ेंगी तो मोदी चुनाव हार सकते हैं.वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट है और दो बार से वह इस सीट से सांसद हैं.

उन्होंने कहा, “भारत में राजनीतिक हालात तेज़ी से बदल रहे हैं और कांग्रेस को लोगों का समर्थन मिल रहा है. अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ती हैं, तो पीएम मोदी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा और प्रियंका उन पर भारी पड़ सकती हैं.”उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र के दोनों उप मुख्यमंत्री राज्य की मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं.


राउत ने कहा, “राजनीति में कुछ भी हो सकता है. अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र की जनता इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं है.”इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी, हालांकि कुछ "शुभचिंतक" उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो बीजेपी के साथ चले जाएं.

महाराष्ट्र के सोलापुर में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि बीजेपी के साथ कोई भी जुड़ाव एनसीपी की राजनीतिक नीति में फिट नहीं बैठता है.उन्होंने कहा, “एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरी पार्टी (एनसीपी) बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई भी जुड़ाव एनसीपी की राजनीतिक नीति में फिट नहीं बैठता.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें