कांग्रेस अध्यक्ष खरगे : PM मोदी अगले साल अपने आवास से तिरंगा... - CG Sandesh

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे : PM मोदी अगले साल अपने आवास से तिरंगा फहराएंगे...

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किला नहीं जा सके। जिसके बाद मीडिया ने भी उनसे बात की। इसके बाद खरगे ने कहा की आंखों में कुछ दिक्कत के कारण वो इसमें शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। खरगे ने कहा की पीएम मोदी अगले साल अपने आवास से तिरंगा फहराएंगे।

वहीं इस बयान के सामने आने के बा भाजपा भी कहा चुप रहने वाली थी। इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा, शायद खरगे साहब की आंखों में परेशानी है, वो लाल किला तो नहीं आए, लेकिन परिवार वाले किसी प्रोग्रोम में गए हैं। हमें कहना है कि पीएम मोदी अगले साल फिर से लाल किले से देश के लोगों को संबोधित करेंगे।


क्या कहा मल्लिकार्जुन खरगे ने
मीडिया से बात करते हुए खरगे ने लाल किले के पर नहीं जाने का कारण बताया और कहा की मुझे आंखों में कुछ समस्या है। प्रोटोकॉल के अनुसार, मुझे सुबह अपने आवास पर ध्वजारोहण करना था। इसके बाद मुझे कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराना था। इसके बाद ‘सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि प्रधानमंत्री के निकलने से पहले किसी को जाने नहीं दिया जाता, अगर मैं वहां जाता तो यहां कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाता।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें