आयरलैंड के खिलाफ ये दो खिलाड़ी कर सकते है डेब्यू... IPL में ज... - CG Sandesh

आयरलैंड के खिलाफ ये दो खिलाड़ी कर सकते है डेब्यू... IPL में जमकर गरजा है इनका बल्ला...

INDVSIRE:  भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होने वाली है। इस सीरीज के पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ही हारक का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया इसमें बेहतर प्रदर्शन करके वोल खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।


वैसे इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ी और आईपीएल में चमक बिखेर चुके खिलाड़ियों को जगह मिली है। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी ये तो बाद में पता चालेगा। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दो युवा खिलाड़ियों को इसमें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार इस बार आयरलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह कप्तानी करने जा रहे है और वो टीम में रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को मौका दे सकते है। रिंकू सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार पारिया खेली थी। वहीं जितेश शर्मा आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके है और तेजी से रन बनाने के साथ साथ विकेटकीपिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते है। अगर इन दोनों को मौका मिलता है तो यह इनके लिए इंटरनेशन क्रिकेट में डेब्यू होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें