पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी...आज आपके शहर में क्या हैं दा... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी...आज आपके शहर में क्या हैं दाम, जानिए...

भारत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा ताजा फ्यूल रेट्स को सुबह 6 बजे जारी किया जाता है. यह राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग होता है. आज की बात करें तो शनिवार 19 अगस्त 2023 को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. इसमें एक महानगर का नाम भी शामिल है

  • आगरा- पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये, डीजल 25 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपये
  • अहमदाबाद- पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 96.51 रुपये, डीजल 8 पैसे महंगा होकर 92.25 रुपये
  • अजमेर- पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 108.38 रुपये, डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 93.63 रुपये
  • नोएडा- पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये, डीजल 7 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये, डीजल 25 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपये
  • जयपुर- पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 108.43 रुपये, डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 93.67 रुपये

 


लखनऊ- पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 96.74 रुपये, डीजल 17 पैसे महंगा होकर 89.93 रुपये

कच्चे तेल का क्या है हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह हरे निशान पर कारोबार कर रहा था. आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) और ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil)  दोनों कीमत में इजाफा हुआ है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 0.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 84.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 1.07 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 81.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें