Congress : 2024 के लिए खरगे की नई टीम का ऐलान...CWC में कई द... - CG Sandesh

Congress : 2024 के लिए खरगे की नई टीम का ऐलान...CWC में कई दिग्गज नेताओं को मिली जगह

 चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का पुनर्गठन कर दिया।  ये प्रक्रिया नया अध्यक्ष बनने के बाद होती है। ऐसे में खरगे ने अपनी टीम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी है।


मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। सबसे बड़ी बात है की सीडब्ल्यूसी में पार्टी शासित किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शामिल नहीं किया गया है। वहीं अध्यक्ष पद के चुनाव में खरगे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर को भी जगह मिली है।

खबरों के अनुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें